रायपुर:– छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। पिछले करीब 29 दिनों से एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रदेश सरकार ने NHM कर्मचारियों की नई नियुक्ति पत्र जारी की है। बता दें कि सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए बर्खास्त करने का आदेश दिया था। हालांकि सरकार ने अब नया नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें ड्यूटी पर लौटने की अपील की है।
NHM कर्मचारियों की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कहा कि ‘1 महीने से सेवाएं प्रभावित हो रही, काम पर वापस आना चाहिए’, ‘जो पूरा कर सकते थे कर दिए है आदेश जारी भी हो गया। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि सरकार इनकी मांगों पर आगे भी सुनवाई करेगी।
बता दें कि सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की 5 मांगों पर मुहर लगाते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। लेकिन कर्मचारी आर-पार की लड़ाई पर उतर आए हैं। कई कर्मचारी अपने बच्चों के साथ पहुंचे। अब देखने वाली बात ये होगी कि पुन: नियुक्ति पत्र जारी होने और पांच मांगे पूरी होने के बाद एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटते हैं या नहीं।
NHM कर्मचारी “क्यों” हड़ताल कर रहे हैं?
एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं, जिनमें से 5 मांगों को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
सरकार ने “क्या” कदम उठाया है?
सरकार ने कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए नया नियुक्ति पत्र जारी किया है।
स्वास्थ्य मंत्री “श्याम बिहारी जायसवाल” का क्या कहना है?
उन्होंने कहा है कि सरकार ने जो मांगें पूरी कर सकती थी, उन्हें पूरा कर दिया है और कर्मचारियों को काम पर वापस आना चाहिए।
कर्मचारियों का “क्या” रुख है?
सरकार द्वारा 5 मांगों को पूरा करने के बावजूद, कर्मचारी अपनी ‘आर-पार की लड़ाई’ जारी रखे हुए हैं।
हड़ताल का “स्वास्थ्य सेवाओं” पर क्या असर पड़ रहा है?
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, पिछले एक महीने से हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।