मध्य प्रदेश। राज्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से स्पष्ट किया गया है कि विधानसभा चुनाव के कारण मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के साप्ताहिक का अवकाश स्थगित नहीं किए गए हैं। गाइडलाइन जारी की गई है। कोई भी कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश के दिन जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकता है एवं किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार केवल जिला निर्वाचन अधिकारी के पास केंद्रित कर दिया गया है।
