
रायपुर: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी गरम हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छग तक स्थित है।
इसके प्रभाव से 13 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि संभावित है। जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है।