Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दंतेवाड़ा- बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ : 25 लाख के इनामी मुरली समेत 3 नक्सली मारे गए, गोला-बारूद सहित ऑटोमेटिक हथियार बरामद…
    दंतेवाड़ा

    दंतेवाड़ा- बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ : 25 लाख के इनामी मुरली समेत 3 नक्सली मारे गए, गोला-बारूद सहित ऑटोमेटिक हथियार बरामद…

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर:- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा- बीजापुर- नारायणपुर जिले की सरहद पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। दंतेवाड़ा- बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद करीब 500 जवान इलाके में घुसी। 

    बताया जा रहा है कि, 25 लाख का इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ स्थल से गोला-बारूद सहित INSAS  राइफल, 303 राइफल, 12 बोर राइफल और अन्य हथियार बरामद किया गया है। वहीं अन्य दो नक्सलियों की शिनाख्ति की जा रही है। 

    DIG और एसपी ने जवानों को दी बधाई 

    माड़ इलाके में मुठभेड़ के बाद जवान तीनों नक्सलियों के शव लेकर वापस लौट रहे हैं। घटना स्थल से INSOS, 303 और 12 बोर बरामद किया गया है। जवानों के स्वागत के लिए DIG कमलोचन कश्यप और एसपी गौरव रॉय भैरमगढ़ पहुंचे और जवानों को बधाई दी। 

    मुठभेड़ के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर जवानों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा नक्सलवाद पर करारा प्रहार जारी है। मंगलवार को हुए मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें 25 लाख का इनामी नक्सली सुधीर भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा, यह हमारी डबल इंजन की सरकार और सुरक्षाबलों की बहादुरी का परिणाम है। साल 2025 में विभिन्न मुठभेड़ों में अब तक 100 नक्सली मारे गए हैं। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती मिल रही है। सुरक्षाबल के जवान लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

    अंड्री में मारे गए थे 26 नक्सली, 22 ने किया आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ के अंड्री इलाके में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। सुरक्षाबलों के लगातार सफल ऑपरेशन के बाद नक्सलियों में भय व्याप्त हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपयों का ईनाम था। इन नक्सलियों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। इन्होने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी और ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया है। अब तक 107 नक्सलियों ने बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है। 

    जवानों ने 30 नक्सलियों को किया ढेर

    उल्लेखनीय है कि, बस्तर संभाग में गुरुवार को 30 नक्सली सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए थे। बीजापुर जिले में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ी क्षति पहुंचाई थी। यहां जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं बस्तर संभाग के ही कांकेर जिले में 4 नक्सली मारे गए हैं। वहीं एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।
    बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 

    मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर उनको घेरने के लिए एक बड़ा आपरेशन लांच किया था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल जवानों की मौके से वापसी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है। 

    Post Views: 1,115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleJoin the lubbock hookup scene now – find love and excitement
    Next Article चैत्र नवरात्रि 2025 में इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान, वरना भुगतने होंगे गंभीर परिणाम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

    February 17, 2026

    पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

    February 17, 2026

    उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…

    February 17, 2026

    ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…
    • पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…
    • ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
    • होली पर जश्न को मिला सरकारी सहारा प्रदेश में शराब बिक्री पर नहीं रहेगा ब्रेक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?