Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क कोचिंग: आवेदन 12 जनवरी तक ऑनलाइन-आफलाइन लिये जा रहे आवेदन
    गैजेट

    प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क कोचिंग: आवेदन 12 जनवरी तक ऑनलाइन-आफलाइन लिये जा रहे आवेदन

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा जिला प्रशासन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जायेगी। निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाईन-ऑफलाईन आवेदन कल 12 जनवरी तक लिए जायेंगे। निःशुल्क कोचिंग के लिए प्रतिभागियों को चयन परीक्षा में भाग लेना होगा। फ्री कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्य डॉट एजुकेशनगुरू डॉट ओआरजी (www.educationguru.org ) पर जमा कर सकते हैं।

    प्रतिभागी ऑफलाइन आवेदन लाईवलीहुड कालेज आईटीआई रामपुर कोरबा सहित करतला, कटघोरा, पाली एवं पोंड़ीउपरोड़ा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राप्त और जमा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले जिले के युवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा अहम् पहल किया जा रहा है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जायेगी।

    कोचिंग में युवाओं को लोक सेवा आयोग, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी चयनित कोचिंग संस्था के द्वारा दिलाई जायेगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि गरीब और होनहार बच्चे आर्थिक समस्या के कारण अच्छे जगह पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे बच्चोें का चयन करके उन्हे निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जायेगी।

    कोचिंग देने के लिए चयनित संस्था में प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को लोक सेवा आयोग, व्यापम आदि परीक्षाओं की तैयारी करवाई जायेगी। फ्री कोचिंग मिलने से जिले के युवाओं को सरकारी नौकरी की तैयारी में सहूलियत होगी। सहायक आयुक्त ने जिले के युवाओं से कोचिंग के लिए आयोजित चयन परीक्षा मंे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील भी की है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोविड कोरबा जिले में आठ लाख 78 हजार से अधिक लोगों को पहली खुराक15-18 वर्ष के 39 हजार बच्चों को पहली खुराक एवं 313 लोगों को प्रिकॉशनरी डोज भी लगी
    Next Article नशे के कारोबार करने वालों के विरुद्ध जीपीएम पुलिस की लगातार कार्यवाही चार मामलों में 04 आरोपियों से 11.5 लीटर कच्ची महुआ शराब, 3.750 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम जब्त
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक रेलवे ने रातों-रात बदल दिए ये नियम, स्टेशन जाने से पहले जरूर यहां देखे…

    April 1, 2026

    प्रोटीन पाउडर का बाप है ये अनाज, जिम वालों की बंद हो जाएगी दुकान अगर जान लिए इसके चमत्कारी फायदे…

    April 1, 2026

    देश की पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू, सेल्फ एन्यूमरेशन का भी विकल्प, अब ऐसे करेगा काम…

    April 1, 2026

    LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब इतने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टिकट बुकिंग से लेकर रिफंड तक रेलवे ने रातों-रात बदल दिए ये नियम, स्टेशन जाने से पहले जरूर यहां देखे…
    • प्रोटीन पाउडर का बाप है ये अनाज, जिम वालों की बंद हो जाएगी दुकान अगर जान लिए इसके चमत्कारी फायदे…
    • देश की पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू, सेल्फ एन्यूमरेशन का भी विकल्प, अब ऐसे करेगा काम…
    • LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब इतने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर…
    • आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम ATM से लेकर पैन कार्ड और HRA तक, आपकी जेब पर होगा ये असर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?