Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये है भारत के सबसे खतरनाक हथियार, दुश्मन को सताते रहता है डर
    Uncategorized

    ये है भारत के सबसे खतरनाक हथियार, दुश्मन को सताते रहता है डर

    By Tv 36 HindustanOctober 15, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : दशहरा (Dussehra) अश्विन माह की शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इस बार 15 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) को देशभर में ये पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन विशेष रूप से शस्त्र पूजन (Shastra Puja Dussehra) का विधान है. भारतीय सेना (Indian Army) के तीनों अंग- एयरफोर्स (Indian Airforce), नेवी (Indian Navy) और थल सेना (Indian Army) भी इस परंपरा का निर्वहन करते हैं. तो आइए जानते हैं लड़ाकू विमानों-राइफलों से लेकर मिसाइल-पनडुब्बियों तक, भारतीय सेना के तीनों अंगों के सबसे घातक हथियारों के बारे में.

    सबसे पहले बात करते हैं एयरफोर्स (IAF) की, जिसके पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना होने का रुतबा है. राफेल (Rafale) लड़ाकू विमानों के आने से एयरफोर्स की ताकत में जबरदस्त इजाफा हुआ है. Rafale Jet में तीन तरह की मिसाइल लगाई जा सकती हैं. हवा से हवा में मार करने वाली, हवा से जमीन में मार करने वाल मिसाइल और हैमर मिसाइल. राफेल लड़ाकू विमानों की तमाम खासियतों की वजह से दुश्मन इससे घबराया हुआ है.

    भारत में बना तेजस (Tejas Fighter Jet) विमान कुछ समय बाद वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की रीढ़ बनने जा रहा है. LCA Tejas में तमाम तरह की नई प्रौद्योगिकियां शामिल हैं. यह एक हल्का युद्धक विमान है, जिसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, लेजर गाइडेड मिसाइल और बियांड विजुवल रेंज ‘अस्त्र’ मिसाइल लगाई जा सकती है.

    इसके अलावा अलावा एयरफोर्स में सुखोई, मिग-29, मिग-21 बाइसन, जगुआर जैसे लड़ाकू विमान भी शामिल हैं. 350 किमी/ प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से उड़ान भरने वाला अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर (Apache Helicopter) भी भारतीय सेना का हिस्सा है. मिसाइलों की बात करें तो भारत की ब्रह्मोस (BrahMos) मिसाइल एक मल्टी मिशन बैलेस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) है. ये मिसाइल कुछ सौ किलोमीटर से लेकर हजार किलोमीटर से अधिक तक की रेंज में आती है. ब्रह्मोस समंदर, जमीन और आकाश, तीनों जगह से दुश्मन को निशाना बना सकती है.

    हाल ही में वायुसेना सेना में शामिल हुई मीडियम रेंज सर्फस टू एयर मिसाइल यानी MR-SAM बेहद घातक है. ये मिसाइल 70-100 किलोमीटर तक दूसरी को भेदने में कारगर है. इस मिसाइल को भारत की तीनों सेनाएं इस्तेमाल करेंगी. MR-SAM से लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, यूएवी, सब सोनिक और ड्रोन को नष्ट कर सकते हैं.

    वहीं ‘आकाश’ (Akash Missile) जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जो 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है. पिनाका (Pinaka) भी काफी लंबे रेंज तक दुश्मन पर वार करने में सक्षम है. पिनाका एमके- I (Pinaka Mk-I rockets) पिनाका का लेटेस्ट वर्जन है.

    पृथ्वी मिसाइल (Prithvi Missile) के तीन वर्जन हैं- पृथ्वी- 1, पृथ्वी- 2 और पृथ्वी- 3. तीनों क्रमशः थलसेना, वायुसेना और जलसेना के लिए बनाई गई है. वहीं, प्रहार मिसाइल (Prahaar Missile) कम रेंज वाली एक शक्तिशाली मिसाइल है. इसे खासतौर से थलसेना और वायुसेना के लिये बनाया गया है. इतना ही नहीं भारत के पास जल्द ही S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी आने वाला है.

    अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) है. इस मिसाइल की रेंज 5000 से 8000 किलोमीटर बताई जा रही है. इसकी जद में चीन समेत कई देश से आ रहे हैं. इसका वजन 50 हजार किलो से भी अधिक है. यह 29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करती है. वहीं थल सेना को 72,000 सिग सोर असॉल्ट राइफल (Sig Sauer Assault Rifles) मिलने से उसकी ताकत बढ़ गई है.

    वहीं रूस की घातक एके 203 (AK-203) राइफल जल्द ही भारतीय सेना (Indian Army) को मिलने वाली है. इसके अलावा Bofors तोप, ब्रह्मोस, अग्नि व एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल समेत कई ऐसे हथियार हैं जो सेना को मजबूती देते हैं. इसके साथ आधुनिक पिस्टल, इंसास राइफल, असाल्ट राइफल, स्नाइपर राइफल, माउजर, मशीन गन भी थल सेना की ताकत में चार चांद लगाते हैं.

    उधर अर्जुन और टी-90 भीष्म (T-90 Bhishma) टैंक का नाम सुनते ही दुश्मन के होश उड़ जाते हैं. भीष्म एक मिनट में 8 गोले फायर कर सकता है. भीष्म दुनिया के सबसे हल्के टैंकों में गिना जाता है. इसके साथ ही अर्जुन एमके-1 (Arjun MK-1) भी थल सेना के लिए विकसित तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है. जो दुश्मनों को खाक में मिलाने में माहिर है. भारत की नेवी भी बेहद मजबूत है और इसकी शान है आईएनएस विक्रमादित्य.

    भारतीय नौसेना के सबसे महंगे एयरक्राफ्ट्स (INS Vikramaditya) में से एक आईएनएस विक्रमादित्य का वजन करीब 45,000 किलो है. इसपर लड़ाकू विमान समेत तमाम तरह के युद्धक साजो-सामान तैयार किए जा सकते हैं. इसके अलावा नेवी के पास आईएनएस अरिहंत (INS Arihant) नाम की परमाणु पनडुब्बी भी है.

    एक और पनडुब्बी आईएनएस करंज कमीशन है, जो भारतीय नौसेना की तीसरी पनडुब्बी है, जो परमाणु हमला करने में सक्षम है. आईएनएस करंज भारतीय नौसेना के कलवरी प्रोजेक्ट-75 के तहत निर्मित की गई है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया के 20 सबसे खुशहाल शहरों की लिस्ट में भारत के 5 शहर, MP का इंदौर भी सूची में शामिल रहा
    Next Article विजयदशमी पर संसदीय सचिव, विधायक द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

    January 17, 2026

    बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

    December 16, 2025

    कोहली–रोहित सहित इन सभी को विजय हजारे खेलना अनिवार्य, BCCI का सख्त निर्देश, बोले- खेलने होंगे ये 2 मैच…

    December 16, 2025

    प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ₹2000 की 22वीं किस्त…

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…
    • भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…
    • अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…
    • आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…
    • आज का राशिफल शनि देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?