
नई दिल्ली : रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर काबिज है। दरअसल, फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे पहला नाम मुकेश अंबानी का है। उनके पास कुल 92.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं 74.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी दूसरे स्थान पर काबिज है।
ये है भारत के सबसे अमीर आदमी –
मुकेश अंबानी, रिलायंस ग्रुप – 92.7 अरब डॉलर–
गौतम अडाणी, अडाणी समूह – 74.8 अरब डॉलर–
शिव नाडर, एचसीएल टेक्नॉलोजीज- 31 अरब डॉलर–
राधाकिशन दमानी, एवेन्यू सुपरमार्ट्स – 29.4 अरब डॉलर-
साइरस पूनावाला, सीरम इंस्टीट्यूट – 19 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल, आर्सेलर मित्तल- 18.8 अरब डॉलर–
सावित्री जिंदल, ओपी जिंदल ग्रुप- 18 अरब डॉलर-
उदय कोटक, कोटक महिंद्रा बैंक- 16.5 अरब डॉलर-
पलोनजी मिस्त्री, शापूरजी पलोनजी समूह- 16.4 अरब डॉलर–
कुमार बिड़ला,आदित्य बिड़ला ग्रुप- 15.8 अरब डॉलर