Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गेहूं में कई खाद डालने के बाद भी नहीं बने कल्ले, ये है वजह,उपाय भी जान लें…
    News

    गेहूं में कई खाद डालने के बाद भी नहीं बने कल्ले, ये है वजह,उपाय भी जान लें…

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत एक कृषि प्रधान देश है. 75 फीसदी से अधिक लोगों की आजीविका कृषि पर ही निर्भर है. यहां पर किसान धान के साथ- साथ बड़े स्तर पर गेहूं की भी खेती करते हैं. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं. इस बार इन राज्यों में किसानों ने गेहूं की बंपर बुवाई की है. 12 जनवरी तक देश में गेहूं का रकबा 336.96 लाख हेक्टेयर था. ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होगी, क्योंकि मौसम भी अनुकूल है.

    शीतलहर और ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. लेकिन इसके बावजूद भी किसानों को खाद और न्यूट्रिशन के इस्तेमाल पर ध्यान देना होगा. अगर वे प्रोपर वे में खेत में खाद और न्यूट्रिशन नहीं डालते हैं, तो गेहूं का उत्पादन प्रभावित भी हो सकता है.
    एक्सपर्ट की माने तो खाद और न्यूट्रिशन गेहूं की फसल के लिए काफी अहम होते हैं. लेकिन इससे भी ज्यादा किसानों को समय का ध्यान रखना चाहिए. अगर किसान समय पर खेत में खाद और न्यूट्रिशन नहीं डालते हैं, तो उसका पौधों पर उतना असर नहीं पड़ता है. इसलिए किसानों को इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि गेहूं के खेत में कब व कितनी मात्रा में खाद और न्यूट्रिशन डालें. अगर समय पर खेत में खाद और न्यूट्रिशन डालने के बाद भी गेहूं की फसल उतनी तेजी से विकास नहीं कर रहा है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप नीचे बताए गए तरीकों को अपनाकर खाद और न्यूट्रिशन खेत में डाल सकते हैं.

    मिट्टी में कैसे काम करता है ऑर्गेनिक कार्बन

    किसान अमूमन गेहूं के खेत में सल्फर, मैग्नीशियम, जिंक या अन्य पोषक तत्व डालते हैं. कई बार इसके बावजूद भी गेहूं की फसल में कल्ले तेजी से नहीं बनते हैं, तो इसका मतलब यह हुआ कि आपके खेत में ऑर्गेनिक कार्बन की कमी है. कृषि वैज्ञानिकों की माने तो ऑर्गेनिक कार्बन मिट्टी से पोषक तत्वों को पौधों तक पहुंचाता है. अगर आपके खेत में ऑर्गेनिक कार्बन की कमी है, तो कैल्शियम नाइट्रेट का प्रयोग कर सकते हैं. क्योंकि कैल्शियम की कमी से भी पौधे जमीन से पोषक तत्वों को नहीं नहीं ले पाते हैं. इसलिए आप अपने खेत में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के लिए 10 किलोग्राम कैल्शियम नाइट्रेट प्रति एकड़ छिड़काव कर सकते हैं.

    जैविक खाद का भी करें प्रयोग

    इसके अलावा किसानों को खेत में हर साल जैविक खाद भी डालना चाहिए. अगर किसान चाहें, तो खेत में गाय की गोबर और वर्मी कंपोस्ट भी डाल सकते हैं. इससे खेत में ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा बढ़ जाएगी. अगर किसान चाहें तो ह्यूमिक एसिड का भी खेत में छिड़काव कर सकते हैं. ह्यूमिक एसिड को सागरिका नाम से भी जाना जाता है. यह मार्केट में भी मिलता है. विशेषज्ञों का कहना है कि सागरिका से भी मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है. इससे जमीन में पड़े तत्व पौधों तक असानी से पहुंच जाते हैं. ऐसे में गेहूं की फसल में कल्लों का फुटाव अच्छी तरह से होगा.

    इस तरह स्प्रे के लिए बनाएं घोल

    इसके अलावा गेहूं की फसल पर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का स्प्रे भी किया जा सकता है. इसके लिए किसान मैंगनीज सल्फेट 500 ग्राम, यूरिया 1 किलोग्राम, चेल्टेड जिंक 100 ग्राम, मैग्नीशियम सल्फेट 1 किलोग्राम और बोरोन 100 ग्राम को प्रति 200 लीटर पानी में मिलकार घोल तैयार कर लें. इसके बाद इस घोल को प्रति एकड़ स्प्रे कर सकते हैं. 

    Post Views: 0

    buds are not formed chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Even after applying many fertilizers in wheat Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur this is the reason Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMahindra का तख्तोताज पलट देगी TATA की सबसे धाकड़ गाड़ी, किलर लुक के साथ दमदार इंजन, देखे कीमत और फीचर्स…
    Next Article लाडली बहना आवास योजना के तहत मिलेंगे 1.2लाख रूपए, जानें कैसे होगा आवेदन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?