बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार के युक्तियुक्तकरण का आदेश दिया. जिससे सभी स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था की जा सके वही पढ़ाई व्यवस्था दुरुस्त किया जा सके.वही दूसरी ओर बेमेतरा जिला में युक्तियुक्तकरण के बाद भी शिक्षकों की कमी का दंश बेमेतरा जिला झेलने को मजबूर नजर आ रहा है. जिसका सीधा प्रभाव बेमेतरा जिला के शिक्षा व्यवस्था पर पड़ना तय है.आलम ये है कि कई स्कूलों में एकल शिक्षक प्रणाली है तो कई स्कूलों में विषय विशेष के शिक्षक नहीं है. जिसका सीधा असर बच्चों के शिक्षा को लेकर पड़ रहा है.
माध्यमिक शालाओं में 1278 पद रिक्त :
गौरतलब है कि बेमेतरा जिला के प्राथमिक शालाओं ने 635 पद रिक्त हैं. माध्यमिक शाला में 1278 पद रिक्त है. वहीं हाईस्कूल में 185 एवं हायर सेकरी में 645 पद रिक्त हैं. इन पदों के शिक्षकों की कमी है. वही शिक्षकों की भर्ती जरूरी है जिससे पढ़ाई का कार्य प्रभावित नहीं हुए.
जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद भी शिक्षकों की कमी :
इस बारे में बेमेतरा जिला के जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कमल कपूर बंजारे ने कहा कि जिले के 344 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है. जिसमें 342 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया है. उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण के बाद भी हमारे जिले में शिक्षकों की कमी है.