Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी, मतदाताओं में नाराजगी…
    समाचार

    मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी, मतदाताओं में नाराजगी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:– नगरीय निकाय चुनाव 2025 : छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन मतदान के बीच कई जिलों में ईवीएम मशीनों के खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं।

    कई जिलों में ईवीएम खराबी की शिकायतें
    जगदलपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, वाड्रफनगर, रायगढ़ और रायपुर के कई मतदान केंद्रों में ईवीएम मशीनें खराब होने की खबरें आ रही हैं। कई जगहों पर ईवीएम मशीनें हैंग हो गईं, जिससे मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। कई मतदाताओं ने बटन दबाने में भी परेशानी की शिकायत की है।

    कांकेर और वाड्रफनगर में मतदान रुका

    कांकेर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 18 बरदेभाटा वार्ड में ईवीएम मशीन खराब हो जाने के कारण मतदान बाधित हो गया। आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मशीन को ठीक नहीं किया जा सका, जिससे मतदाता परेशान हो रहे हैं।

    इसी तरह नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 7 में भी मतदान शुरू होते ही ईवीएम मशीन खराब हो गई। तकनीकी खराबी के कारण मतदान रुका हुआ है और मतदाता लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलने पर रिटर्निंग ऑफिसर और टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और मशीन को ठीक करने का प्रयास जारी है।

    जगदलपुर और रायपुर में मतदाताओं की नाराजगी

    जगदलपुर के तीन वार्डों में ईवीएम खराब होने से मतदाता नाराज हैं। विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 के पोलिंग बूथ में वोटिंग मशीन हैंग हो जाने के कारण आधे घंटे से अधिक समय से लोग मतदान नहीं कर पाए हैं।

    रायपुर में विद्या चरण शुक्ल वार्ड और राजेंद्र नगर के द्रोणाचार्य स्कूल मतदान केंद्र में भी ईवीएम खराब होने से मतदान रुका हुआ है। हीरापुर क्षेत्र के मतदान केंद्र में भी ईवीएम खराब होने की सूचना मिली है। मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और समस्या जल्द हल करने की मांग कर रहे हैं।

    धमतरी में भी बाधित हुआ मतदान

    धमतरी नगर निगम के रामपुर वार्ड, ब्राह्मण पारा वार्ड और आमापारा वार्ड में भी ईवीएम मशीन खराब होने की खबरें सामने आई हैं। अधिकारियों द्वारा ईवीएम मशीनों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इससे मतदाताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

    प्रशासन की प्रतिक्रिया

    चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रभावित मतदान केंद्रों पर तुरंत तकनीकी दल भेजे गए हैं और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रशासन ने मतदाताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। ईवीएम की लगातार खराबी से मतदाताओं में नाराजगी देखी जा रही है, और कई जगहों पर लोग जल्द से जल्द मतदान शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।

    Post Views: 1,240

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत और दुनिया की पहली लम्पी स्किन डिजीज वैक्सीन बायोलम्पिवैक्सिन को CDSCO से मिला लाइसेंस…
    Next Article आज प्रॉमिस डे पर वादा रहा सनम से लेकर सनम तेरी कसम जैसे इन बॉलीवुड के गानों से मनाएं अपना खास दिन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…

    March 1, 2026

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?