*रीवा / जिले के शिक्षा अधिकारी का पद जब से सुदामालाल गुप्ता ने संभाला है ना सिर्फ प्रशासनिक कार्यों को पूर्ण कर अंजाम दिया जा रहा है बल्कि सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रहे हैं। यही कारण है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षकों के बीच उन्होंने अपनी अल्प समय में एक अलग पहचान स्थापित कर रखी है। मिली जानकारी के अनुसार भाई एवं बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन का त्यौहार देश भर में मनाया जा रहा है। लेकिन श्री गुप्ता ने अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें ध्यान आया कि दिव्यांग छात्रावासों में ऐसे छात्र -छात्राए अध्यनरत/निवासरत हैं जिनके ना तो वहां पर भाई उपस्थित है ना ही अभिभावक। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का दायित्व निर्वहन करते हुए संवेदनशील भावनाओं के साथ कार्यालय के कुछ कर्मचारियों को लेकर घोघर स्थित CWSN कन्या छात्रावास पहुंचे। छात्राओं को जैसे ही भनक लगी कि जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता उनके भाई बनकर राखी बंधवाने उपस्थित हुए हैं उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिव्यांग छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर सबसे पहले उनका स्वागत किया। उपस्थित सभी सदस्यों को टीका लगाया एवं आरती उतार कर उनकी कलाइयों में राखी बांधी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्राओं को भाई का फर्ज निभाते हुए उपहार भी भेंट किया। उक्त कार्यक्रम में डीईओ के साथ योजना अधिकारी अखिलेश मिश्रा, विधि अधिकारी डॉ रामकृष्ण तिवारी,प्राचार्य देवराज सिंह, शिक्षक संजय द्विवेदी,अफगन खान, शिवेश श्रीवास्तव एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुण्डलेश उर्मलिया के साथ डीपीसी कार्यालय में पदस्थ APC दिव्या झा उपस्थित रही।

