छात्रा आयशा गुफरान,नेहल अग्रवाल ने जिले का बढ़ाया मान
जशपुर, 26 मार्च। विज्ञान पहली परीक्षा में डी.पी.एस के विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पढ़ाई के साथ साथ विज्ञान पहेली के परीक्षा के लिए भी अपना भरपूर परिश्रम देकर अपना नाम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल कर लिया। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास को ध्यान में रखते हुए। अपना भरपूर योगदान देता है।साथ ही साथ इस कोरोना काल मे इन छात्राओ के अभिभावकों का योगदान भी सराहनीय है। छात्रा आयशा गुफरान,नेहल अग्रवाल इनका चयन राज्यस्तरीय विज्ञान पहेली प्रतियोगिता 2021 में रायगढ़,जशपुर जॉन में विज्ञान पहेली प्रतियोगिता में अच्छा अंक लाकर राज्यस्तरीय टॉप 10 में चयन हो चका है।
ज्ञात हो यह जिलास्तरीय विज्ञान पहेली प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्त कर अगले पायदान राज्यस्तरीय जोनवर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर इस मुकाम तक पहुची है। परीक्षा 11 अप्रैल 2021 को प्रो.जे.एन पांडेय शासकीय बहु.उच्च.माध्यमिक विद्यालय रायपुर में आयोजित किया गया है संस्था के संचालक ओम प्रकाश सिंह,उप संचालक सुनीता सिन्हा,प्राचार्य जयंती सिन्हा उप प्राचार्य एरिक सोरेंग, एवं शिक्षकों ने उनके मेहनत को सराहा ओर उनके उज्वल भविष्य की कामना करने है उन्हें बधाई दिया।