Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आबकारी आरक्षक परीक्षा: बिलासपुर में दौड़ते-भागते, तखत पर चढ़ते दिखे कैंडिडेट, सेंटर पहुंचने और जलभराव से परेशानी
    बिलासपुर

    आबकारी आरक्षक परीक्षा: बिलासपुर में दौड़ते-भागते, तखत पर चढ़ते दिखे कैंडिडेट, सेंटर पहुंचने और जलभराव से परेशानी

    By Tv 36 HindustanJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ में रविवार को आबकारी आरक्षक की परीक्षा हुई. इसमें बिलासपुर जिले में करीब 34 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. 8 बजे से 10:30 बजे तक एंट्री देने का समय था लेकिन कई परीक्षार्थी दौड़ते भागते दिखे. कुछ को सेंटर खोजने में भी परेशानी हुई. वहीं सिरगिट्टी स्कूल सेंटर में तो लोग जलभराव के कारण तखत पर चढ़कर अंदर जाते दिखे.

    कड़ी चेकिंग भी दिखी: दरअसल आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों के लिए व्यापमं ने परीक्षा आयोजित की है. इसमें बिलासपुर जिले में करीब 110 केंद्र बनाए गए हैं. इन सेंटर में करीब 34 हजार 440 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. पिछले दिनों बिलासपुर में हुए परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल केस सामने आया था. ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड पर था. लिहाजा छात्र-छात्राओं को कड़ी चेकिंग के बाद भीतर प्रवेश दिया गया. हर केंद्र में एक पुरुष और एक महिला कांस्टेबल तैनात किए गए, जो परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दे रहे थे.

    सेंटर में कई चीजें बैन की गई थी: परीक्षार्थियों को व्यापमं के नियम अनुसार प्रवेश दिया गया. आसपास क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग भी लगाया गया जो लगातार निगरानी बनाए हुए है.

    किसी तरह की डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाने की मंजूरी नहीं

    मेटल डिटेक्टर और हाथों से पूरी चेकिंग की गई

    एग्जाम सेंटर में जूते पहनकर आने पर बैन

    परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा

    हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना जरूरी किया गया था

    सिरगिट्टी में जलभराव के चलते तखत लगाया गया: सिरगिट्टी क्षेत्र के हाई स्कूल परिसर में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया है. इसके चलते वहां प्लेटफॉर्म के रूप में तखत लगाए गए थे. इसमें चढ़कर ही परीक्षार्थी अंदर क्लास तक पहुंच रहे थे. एक दिन पहले ही कलेक्टर और विधायक धरमलाल कौशिक समेत कई निगम अधिकारी जायजा लेने पहुंचे थे.

    Post Views: 420

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में स्टेट कैपिटल रीजन, रायपुर से दुर्ग तक होगा मेगा विकास
    Next Article कोरबा का ऊटी बन रहा बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन, यहां पहाड़ों से बातें करते हैं बादल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?