रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव का दौर जारी है इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने राज्य में आचार संहिता लगने के बाद से अब तक करोड़ों रुपयों की अवैध शराब जब्त की है। आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस भी इस विभाग के द्वारा कर रही कार्रवाई पर लगातार साथ देती आ रही है।
छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने 9 से 26 अक्टूबर तक अभियान चलाकर 2038 छापे मारे हैं। इस दौरान 929 प्रकरण दर्ज कर 825 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। विभाग ने इस दौरान 11 हजार 833 लीटर मदिरा जब्त की है जिसका बाजार मूल्य 35 लाख 36 हजार 104 रुपए है। विभाग ने इस अवधि में 59 लाख 90 हजार 600 रुपए कीमत का महुआ लाहन एवं गांजा भी जब्त किया है।
आबकारी विभाग द्वारा इन कार्यवाहियों के दौरान 45 वाहन भी जब्त किए गए हैं जिनका बाजार मूल्य एक करोड़ एक लाख 57 हजार रुपए है। राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से आबकारी विभाग ने इस तरह से कुल एक करोड़ 96 लाख 83 हजार 704 रुपए बाजार मूल्य की मदिरा, वाहन, गांजा एवं महुआ लाहन जब्त किया है।
