नई दिल्ली:–दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपको किस उम्र तक ही दूध का सेवन करना चाहिए. बचपन से ही घर के बड़े दूध पीने की सलाह देते हैं. क्योंकि दूध में जरूर पोषण होते हैं जो हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं. आपको बता दें कि दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12, राइबोफ्लेविन, फास्फोरस, पोटैशियम, विटामिन ए, नियासिन, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन डी, मैग्नीशियम, सेलेनियम जैसे गुण पाए जाते हैं. तो चलिए क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा से जानते हैं कि किस उम्र के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.
किस उम्र के बाद दूध नहीं पीना चाहिए-
डॉक्टर दीप्ति खटूजा का कहना है साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार, भारतीयों की जैसे- जैसे उम्र बढ़ती है, तो उनका शरीर लैक्टोज को टोलरेंट कम कर पाता है, ऐसे में दूध की पाचन शक्ति कम हो जाती है. इसलिए बढ़ती उम्र में दूध की बजाय दही का सेवन करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि दही खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन मिलता है. उम्र बढ़ने के साथ- साथ पाचन शक्ति कम होती है. डॉक्टर ने बताया, आज भी दूध पीने में कोई परेशानी नहीं है अगर आपको पच रहा है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं.
दूध पीने के फायदे-
दूध का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दूध कैल्शियम और फास्फोरस का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो मजबूत हड्डियों और दांतों के विकास और रखरखाव के लिए आवश्यक हैं. इतना ही नहीं इससे पाचन को बेहतर रखने और नींद में सुधार करने में भी मदद मिल सकती है.
