नई दिल्ली:– बॉलीवुड अभिनेता और ‘बिग बॉस सीजन 7’ के कंटेस्टेंट एजाज खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने भावुक वीडियो के कारण चर्चा में हैं। मंगलवार को एजाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की बिगड़ती सेहत पर अपनी चिंता जताई और फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की।
किडनी डोनेशन की पेशकश
वीडियो में एजाज ने कहा कि अगर उनकी किडनी संत प्रेमानंद जी से मैच हो जाती है, तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी किडनी दान करने को तैयार हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा:
“अस्सलाम वालेकुम यारों। प्रेमानंद जी, एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला, कभी किसी को भड़काया नहीं। मेरा दिल चाहता है कि मैं उनसे मिलूं, और अगर मेरी किडनी उनसे मैच हो जाए, तो मैं उन्हें अपनी एक किडनी देना चाहता हूं।”
फैंस ने की तारीफ
एजाज के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला।
एक यूज़र ने लिखा, “भगवान करे आपकी किडनी मैच हो जाए, गुरुजी जल्दी ठीक हो जाएं।”
दूसरे फैन ने कहा, “दिल जीत लिया यार आपने। सच्ची इंसानियत आज भी ज़िंदा है।”
एक अन्य फैन ने लिखा, “अल्लाह गुरुजी को सेहत की दौलत दे और आपको सलामत रखे।”
संत प्रेमानंद जी की वर्तमान स्थिति
संत प्रेमानंद जी महाराज वर्तमान में किडनी फेलियर की समस्या से जूझ रहे हैं। देश-विदेश से उनके भक्त लगातार उनकी सलामती और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने भी पेश की किडनी डोनेशन की पेशकश
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी संत प्रेमानंद जी को अपनी किडनी डोनेट करने की पेशकश की थी।
