शो में अंकिता के साथ उनके पति विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं. विक्की और अंकिता ने धमाकेदार डांस करते शो में एंट्री लिया है. शो में सबसे तगड़ी फीस लेने वाली कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे हैं. साथ ही एक्ट्रेस अपने साथ घर में काफी ज्यादा कपड़े लेकर जा रही हैं.
200 कपड़े लेकर आईं घर में
अंकिता ना केवल बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी काफी पॉपुलर हैं. इसके साथ ही शो में अंकिता 200 कपड़े लेकर आई हैं. इस बात का जिक्र शो के होस्ट सलमान खान ने भी किया है. अंकिता ने सलमान खान से कहा कि वो हर ओकेजन और गेम को ध्यान में रखकर कपड़े लेकर आई हैं. शो के दौरान अंकिता ने कहा कि वो सुबह के 10 बजे से 2 बजे तक सुंदर बनकर रहेंगी और उसके बाद नाइट सूट में रहेंगी ताकि कोई भी टास्क अच्छे से परफॉर्म कर सके.
ले रही तगड़ी फीस
खबरों की मानें, तो अंकिता लोखंडे शो में एंटर करने वाली सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हफ्ते के 12 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं.
सुशांत सिंह राजपूत की हैं एक्स गर्लफ्रेंड
अंकिता लोखंडे को पॉपुलैरिटी ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी. इस शो में अंकिता के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे. इन दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए.
