Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन 5 कृषि व्यवसायों से किसान भाई कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा, सरकार की तरफ से मिलती है सब्सिडी
    व्यापार

    इन 5 कृषि व्यवसायों से किसान भाई कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा, सरकार की तरफ से मिलती है सब्सिडी

    By Tv 36 HindustanJanuary 2, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : भारत में किसान अक्सर शिकायत करते हैं परंपरागत तरीके से खेती करने पर उन्हें मुनाफा नहीं हो रहा है. ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खेती के साथ-साथ कृषि से जुड़े कुछ अन्य व्यवसायों की तरफ रुख करने की सलाह दी जाती रही है. इन व्यवसायों के माध्यम से किसान भाई अच्छा-खास लाभ कमा कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं.

    किसान भाई जानकारियों की कमी की वजह से खेती के साथ-साथ अन्य व्यवसायों की तरफ रुख नहीं कर पाते हैं. एक तो पैसे की कमी दूसरी सरकारी योजनाओं और लोन की सुविधा को लेकर पर्याप्त जानकारी ना होने के कारण किसान भाई इस क्षेत्र हाथ नहीं आजमा पाते हैं.

    पशुपालन और डेयरी उद्योग

    खेती के साथ-साथ किसान भाई पशुपालन कर भी अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं. इस वक्त गांवों में डेयरी बिजनेस का बेहद तेजी से विकास हो रहा है. ऐसे में अगर क्षेत्र में किसान भाई हाथ आजमाना चाहते हैं तो सरकार की तरफ से उन्हें सस्ते रेट पर लोन और सरकार की तरफ से सब्सिडी प्रदान की जाती है. इसके अलावा कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं डेयरी उद्योग के लिए 10 लाख रुपए तक की लोन सुविधा उपलब्ध कराती हैं.

    बकरी पालन

    डेयरी उद्योग के अलावा गांवों में बकरी पालन के व्यवसाय में अच्छा खासा पैसा है. इस व्यवसाय को बेहद कम पैसे में भी शुरू किया जा सकता है. इसके रखरखाव में गाय और भैंसों के मुकाबले बेहद कम खर्च आता है. बकरी पालन दो उद्देश्यों से किया जाता है. एक मांस के लिए तथा दूसरा दूध के लिए. ऐसे में इस व्यवसाय से डबल मुनाफा कमाने का मौका मिल जाता है. 

    मुर्गी पालन

    आजकल अंडे और चिकन की मांग बाजार में बढ़ती जा रही है. इसे देखते हुए मुर्गी पालन बिजनेस मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है. किसान इस व्यवसाय की तरफ रुख करें इसके लिए सरकार ने भी कई तरह की योजनाएं लॉन्च की है. इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को इस बिजनेस के लिए सब्सिडी और बैंकों से सस्ते रेट पर लोन लेने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है.

    मछली पालन

    बाजार में मछली के मांस, तेल की बहुत मांग रहती है. मछली पालन बिजनेस में काफी संभावनाएं हैं. साथ ही एक बार व्यवसाय सफल हो गया तो मुनाफा भी काफी है. बता दें सरकार की तरफ मछली पालकों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की भी शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत किसान भाई क्रेडिट कार्ड पर बैंक से तीन लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं.

    मधुमक्खी पालन

    मधुमक्खी पालन से भी किसान भाई अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए राज्य सरकारें अपने स्तर पर योजना के तहत इसे प्रोत्साहित करती है. उद्यान विभाग की तरफ से भी कई संस्थानों द्वारा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है. इसके अलावा केंद्र सरकार मधुमक्खी पालन पर 80 से 85 प्रतिशत तक सब्सिडी भी देती है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Farmer brothers can earn profits worth lakhs from these 5 agricultural businesses Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news एक कबाड़ व्यापारी व्यापार और प्यार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन राशि वालों पर आज से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन कुबेर बनने के बन रहे योग
    Next Article सर्दी के दिनों में सुबह 7 बजे से पहले पी लें ये पीला पानी, 15 दिन में पेट हो जाएगा एकदम अंदर, सब पूछेंगे पतले होने का राज
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?