Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मत्स्य पालन से बदली जिंदगी, अतिरिक्त आय प्राप्त कर किसान व्यतीत कर रहे एक खुशहाल जीवन…
    शीर्ष आलेख

    मत्स्य पालन से बदली जिंदगी, अतिरिक्त आय प्राप्त कर किसान व्यतीत कर रहे एक खुशहाल जीवन…

    By Tv 36 HindustanMay 18, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/ प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आदमनी बढ़ाने के नए द्वार खोल दिए है। राज्य शासन ने मछली पालन के माध्यम से किसानों को भरपूर आमदनी होने की संभावनाओं को देखते हुए मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया है। साथ ही शासन द्वारा मछली पालकों की आमदनी बढ़ाने भरपूर सहयोग करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिससे मछली पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

    कड़ी में जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम परला के रहने वाले हितग्राही रामेश्वर सिंह उदय का तालाब में मछलीपालन आजीविका का मुख्य जरिया बना है। हितग्राही ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मछली पालन में संभावनाएं तलाशी और उम्मीद के मुताबिक सफलता भी हासिल कर रहे हैं। हितग्राही ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 में अपने लगभग एक एकड़ निजी भूमि पर तालाब का निर्माण करवाया। इसके लिए उन्हें विभाग द्वारा 1 लाख 68 हजार का अनुदान प्राप्त हुआ।

    हितग्राही रामेश्वर ने बताया कि मछली पालन से जुड़ने से पूर्व वे किसानी और मजदूरी करके वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। खेतों में सिंचाई का साधन नहीं होने के कारण वे खरीफ फसल के बाद अन्य फसल नही ले पाते थे। साथ ही सीमित आमदनी होने से परिवार का जीवन-यापन करना बहुत ही कठिन हो रहा था। रामेश्वर बताते है उनके द्वारा पिछले दो वर्षों से कृषि के साथ साथ अब मछली पालन का कार्य भी किया जा रहा है।

    उन्हें मछली पालन के लिए मत्स्य पालन विभाग विभाग द्वारा मछली बीज,जाल,बीज,चारा,दवाई, फीश माउण्ट जैसे अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान किया। साथ ही समय समय पर आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। उन्होंने विगत वर्ष में 900 किलो एवं अब तक 1300 किलोग्राम मत्स्य का विक्रय कर चुके है। जिससे उन्हें 1 लाख 20 हजार से अधिक की शुद्ध आमदनी हुई है। वर्तमान में भी उनके तालाब में मछलियां संवृद्ध हो रही है। जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होगी।

    मछली पालन से आर्थिक समृद्धि की ओर कदम बढ़ाकर यह किसान परिवार अपनी दैनिक जरूरतों के साथ ही अन्य भौतिक सुविधाओं के सपने को भी पूरा कर रहे है। हितग्राही ने बताया कि उनके द्वारा मत्स्य पालन व धान विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि को पारिवारिक कार्याे में व्यय करने के अतिरिक्त बचत भी प्राथमिकता से किया गया। जिससे उन्होंने अपने अधूरे मकान निर्माण के कार्य को पूर्ण किया है। अब उनके सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है। जहां वे अपने परिवार के साथ आराम से जीवन व्यतीत कर रहे है। शासकीय योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाने एवं आय के स्त्रोत बढ़ाने हेतु हितग्राही श्री रामेश्वर ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते सास अपने दामाद को दिल दे बैठी…
    Next Article 2 हिरण का शिकार करते वन विभाग ने दो आरोपियों को धर दबोचा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    NDA की बड़ी बढ़त पटना से दिल्ली तक उत्साह का माहौल, कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे संबोधित…

    November 14, 2025

    अब मेट्रो शहरों को ‘बाय-बाय’ ये 5 शहर बन रहे हैं ‘वर्क फ्रॉम होम’ का नया ठिकाना…

    November 14, 2025

    अब चुटकियों में होगा काम, हैकर्स और ठगों से मिलेगा छुटकारा WhatsApp का सबसे बड़ा सेफ्टी फीचर …

    November 14, 2025

    भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में कल होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन…

    November 14, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NDA की बड़ी बढ़त पटना से दिल्ली तक उत्साह का माहौल, कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे संबोधित…
    • अब मेट्रो शहरों को ‘बाय-बाय’ ये 5 शहर बन रहे हैं ‘वर्क फ्रॉम होम’ का नया ठिकाना…
    • अब चुटकियों में होगा काम, हैकर्स और ठगों से मिलेगा छुटकारा WhatsApp का सबसे बड़ा सेफ्टी फीचर …
    • भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में कल होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन…
    • धान खरीदी सहित पढ़िए साय कैबिनेट के मये हत्वपूर्ण फैसले …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?