पाली : किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर-आहोर के तत्वावधान में तखतगढ़ स्थित डाक बंगले में प्रस्तावित किसान महापड़ाव के दौरान कहां की 55 गांव के किसान इस बार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे. इसको लेकर प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद रहा. इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित बाली, सुमेरपुर CO सहित पुलिस बल व सीमा सुरक्षा बल तैनात रहा.
महापड़ाव को लेकर तखतगढ़ कस्बे के प्रवेश द्वारो पर नाकाबंदी कर पुलिस व बीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई.
इसके उपरांत किसान प्रशासन को चकमा देकर कस्बे में प्रवेश किया. जहां पर किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर-आहोर अध्यक्ष जयेन्द्रसिंह गलथनी के नेतृत्व में किसान इकट्ठा होकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए डाक बंगले के बाहर पहुंचे.
