भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसान से कहा कि वह पूरी ताकत के साथ खाद की व्यवस्था में लगे हैं।
श्री चौहान यहां प्रदेश में खाद की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कल किसानों से कहा कि मध्यप्रदेश में 31 अक्टूबर तक खाद की 31 रेक आयेगी। लेकिन 32 रेक आ रही है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह पूरी ताकत के साथ खाद की व्यवस्था में लगे हुए है। भारत सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में हूं। आज मेरी केन्द्रीय उर्वरक व खाद मंत्री मनसुख मंडाविया से चर्चा हुई है। उन्होंने नंबर माह के लिये भी भरोसा दिलाया है। उन्होंने भरोसा दिया है कि मध्यप्रदेश में जो खाद चाहिये उसे वह उपलब्ध कराएंगे।