टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने एक ऐसी गेंद डाली जिसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। दरअसल उमरान ने श्रीलंका के खिलाफ 155 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बाल डाली जो अब तक किसी भी भारतीय द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद है। इसके बाद से ही कहा जा रहा है कि उमरान मलिक जल्द ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
मलिक को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वे इतनी तेज गेंद भी डाल सकते हैं। उमरान मलिक ने श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 27 रन खर्च किए और 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनकी एक गेंद ने तो श्रीलंकाई कप्तान को पलक झपकाने तक का मौका नहीं दिया। उमरान की वह गेंद 155 की रफ्तार की रही और शनाका का विकेट हासिल हुआ। अब वे अब तक के सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज बन चुके हैं।इन गेंदबाजों को पीछे छोड़ाउमराम मलिक से पहले यह रिकॉर्ड इरफान पठान के पास है जिन्होंने 153.7 की रफ्तार से गेंद डाली थी। वहीं जसप्रीत बुमराह 153.3 की स्पीड से गेंद डाल चुके हैं। मोहम्मद शमी भी 153.3 की रफ्तार निकाल चुके हैं। कुलदीप सैनी ने 152.8 की स्पीड से गेंद फेंकी थी। वहीं उमरान इन सबको पीछे छोड़कर 155 तक पहुंच गए हैं।कौन हैं उमरान मलिकजम्मू कश्मीर के रहने वाले मलिक का जन्म 22 नवंबर 1999 को हुआ था।
उनके पिता छोटे फल विक्रेता हैं। उनकी मां हाउस वाइफ हैं। उमरान को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा। पैसे की कमी के कारण उमरान आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए और फिर क्रिकेटर बनने की राह चुन ली। उनका जूनून ही उन्हें टीम इंडिया तक लाया है।एक गेंद से छा गए उमरान मलिकभारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद फेंकी। इस बाल पर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका गच्चा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे।
पाकिस्तान के स्पीड स्टार शोएब अख्तर ने 100 मील प्रति घंटे यानि 16.9 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी। आईपीएल के पिछले सीजन में उमरान मलिक ने भी 157 की गति से गेंद डाली थी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उमरान मलिक शोएब अख्तर को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज बन सकते हैं।
घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उमरान मलिक को 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा। 2021 में उन्होंने अपनी स्पीड से आईपीएल में गदर मचा दिया। 2022 में भी उन्हें हैदराबाद ने रिटेन किया है। वहीं उमरान का चयन अब टीम इंडिया के लिए भी कर लिया गया है।