जबलपुर। पिता द्वारा मोबाइल फोन पर बात करने से मना करने पर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। किशोरी किससे फोन पर बात करती थी इस संबंध में पुलिस डिटेल एकत्र कर रही है।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर निवासी हल्के सेन मिस्त्री का काम करता था। उसकी चार बेटियां थीं तथा बड़ी बेटी की शादी हो गई थी। दूसरे नंबर की 15 वर्षीय बेटी ने 9वीं के बाद पढाई छोड़ दी थी। किशोरी रोजाना कई घंटों तक मोबाइल पर बात करती थी। मोबाइल पर अधिक बात करने से पिता ने मना किया था। जिसके कारण वह तनाव में रहने लगी थी।
किशोरी ने शुक्रवार की शाम को टीवी की आवाज तेज कर कमरा बंद कर लिया था। देर रात तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने खिड़की से झांका तो देखा कि किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। परिजनों ने घटना के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।