नई दिल्ली । बीबीसी के लाइव शो में टीवी एंकर अभद्र इशारा करती देखी गईं। बीबीसी की इस एंकर का नाम मरियम मोशरी है। मोशरी ने लाइव टीवी पर मिडल फिंगर दिखाई। इसके बाद उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। बवाल बढ़ने पर मोशरी ने तो इस मामले में माफी माँगी ही, साथ में बीबीसी को भी इस हरकत के कारण शर्मिंदगी में माफी माँगनी पड़ी।
दरअसल, जो क्लिप वायरल हो रही उसमें दिख रहा है कि लाइव शो शुरू होने से पहले काउंटडाउन हो रहा था कि तभी स्क्रीन पर मोशरी नजर आई। अचानक मोशरी ने सिर उठाया और आँखे बड़ी करके मिडल फिंगर दिखाई। इसके बाद वह न्यूज पढ़ने लगीं।
घटना के बाद बीबीसी ने भी इस घटना पर खेद व्यक्त किया है. एक बयान में कहा गया है कि यह एक अस्वीकार्य घटना थी और हम इसके लिए माफी मांगते हैं. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और उचित कार्रवाई करेंगे.
