मुंबई-: महाराष्ट्र के नागपुर जिले स्थित कोटवालबड्डी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई. विस्फोट में दो श्रमिकों की मौत हो गई. कई लोगों के घायल होने की आशंका है. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि करीब 20 किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनी गयी. बताया जाता है कि विस्फोट के कारण पास के जंगल में भी आग लग गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मजदूरों के दबे होने की आशंकाः नागपुर पुलिस ने विस्फोट में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार के साथ काटोल, कलमेश्वर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है. मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है.
एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री में विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए. विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी. आग बुझा दी गई है
