Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हिंदू-मुस्लिम दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट, देखे विडियो…
    अपराध

    हिंदू-मुस्लिम दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट, देखे विडियो…

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुकमा

    सुकमा जिले में हिंदू और मुसलमान समुदाय के बीच रामनवमी का बैनर लगाने को लेकर विवाद हो गया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से करीब 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। लाठीचार्ज का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। उधर, मंगलवार को हिंदू संगठन के लोगों ने सुकमा बंद का आह्वान किया था। जिसका व्यापक असर भी देखने को मिला। मुख्य सड़क से लेकर गली-मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। सभी दुकानें बंद रहीं। हालांकि, दिनभर तनावपूर्ण माहौल के बाद शाम को मामल शांत हो गया। दरअसल, सोमवार की रात हिंदू संगठन के कुछ युवा रामनवमी की तैयारी कर रहे थे। वे नेशनल हाईवे में बसे वार्ड क्रमांक 2 के पास कुछ बैनर लगा रहे थे


    समुदाय के लोगों ने इसके लिए आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दो गई। मौके पर सुकमा सिटी कोतवाली के जवान पहुंचे। जिन्होंने दोनों पक्षों को समझाइश दी। फिर भी मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने कुछ युवकों पर लाठियां चलानी शुरू कर दी। शहर में किसी भी तरह से धार्मिक बवाल न हो, इसलिए पुलिस ने भीड़ को मौके से खदेड़ दिया था। दूसरे दिन यानी मंगलवार की सुबह हिंदू संगठन के लोगों ने बैठक की और सुकमा बंद का आह्वान किया। दिनभर शहर की सड़कों पर वीरानी छाई रही। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए चारों तरफ जवान तैनात रहे। हालांकि, शाम होते ही मामल शांत हुआ। इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। मगर अब तक पुलिस ने किसी भी पक्ष पर केस दर्ज नहीं किया है


    कलेक्टर चंदन कुमार और SP जितेन्द्र मीणा ने जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में कानून और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए राजस्व और पुलिस के मैदानी स्तर के कर्मचारी को सूचना तंत्र के तौर पर काम किया जाना चाहिए। साथ ही सुरक्षा और कानून व्यवस्था की समस्या बढ़ाने वालों का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के लिए मैदानी स्तर पर तैनात राजस्व और पुलिस के कर्मचारियों का आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता बताई। पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अफवाह फैलाने वालों की पहचान और निगरानी रखने की आवश्यकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर निगरानी रखने की जरूरत है। साथ ही शहर में निगरानी समिति को सक्रिय रखें। बैठक में आगामी त्योहार की आवश्यक तैयारी के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजकों से शांति व्यवस्था के लिए आवश्यक चर्चा करें।

    @Kawasilakhma कल बयान देते हैं "आदिवासी हिंदू नहीं हैं"

    और आज सुकमा में उन्हीं के क्षेत्र में गौरव पथ पर रामनवमी के उपलक्ष्य में बैनर लगा रहे रामभक्तों को बैनर लगाने से रोका गया। मौके पर आई पुलिस ने श्रद्धालुओं पर ही बर्बरतापूर्वक अत्याचार किया।इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। pic.twitter.com/QwFKthjkpZ

    — Kedar Kashyap (@KedarKashyapBJP) March 28, 2023

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news मुसलमान समुदाय के बीच रामनवमी हिंदू-मुस्लिम दो समुदाय
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleFloat House™ works partners in Canada Purge anxiety and Reconnect with Themselves in Sensory Deprivation Tanks
    Next Article ब्रेकिंग: कलाकार सैफ अली खान, प्रभास व कृति सेनन को नोटिस जारी, पूरा पढ़िए मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?