Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टेंट हाउस में लगी भीषण आग, मां-बेटी की हुई जलकर मौत…
    समाचार

    टेंट हाउस में लगी भीषण आग, मां-बेटी की हुई जलकर मौत…

    By Tv 36 HindustanJune 14, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर से इस वक्त की बड़ी खबर आई है. यहां लोनी बॉर्डर इलाके में अचानक एक घर में आग लग गई है। इस घर में टेंट हाउस का भी काम होता था। ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग फस्र्ट फ्लोर तक पहुंच गई। जिसके बाद हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और 9 लोगों को दीवार तोड़कर रेस्क्यू किया गया। तीन मंजिला मकान में नीचे टेंट हाउस था। सबसे पहले उसी में आग लगी। कुछ ही मिनट में आग फस्र्ट फ्लोर तक पहुंच गई। जब आग लगी उस वक्त पूरा परिवार सो रहा था।

    हादसा लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की लाल बाग कॉलोनी में हुआ। यहां टेंट व्यवसायी सतीश का ग्राउंड फ्लोर पर टेंट हाउस है। इसके ऊपर 3 फ्लोर पर घर बना है। सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे ग्राउंड फ्लोर में बने टेंट हाउस में आग लग गई। जब आग फस्र्ट और सेकेंड फ्लोर पर पहुंच गई, तब परिवार के लोगो की नींद खुली। लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। परिवार ने जब बाहर निकलने का रास्ता देखा तो मकान के बाहर निकलने के गेट पर आग की लपटें थी। खिड़कियां भी आग में घिर चुकी थीं, इसलिए वहां से भी कूदने का रास्ता नहीं था।

    मकान सर्च किया तो दोनों महिलाएं बेसुध मिलीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। ट्रोनिका सिटी और साहिबाबाद से 3 दमकल गाड़ियां पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया, सोमवार सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर फायर स्टेशन को आग की सूचना मिली। टेंट हाउस के ऊपर मकान में 8 लोग थे, जिन्हें साइड की दीवार तोड़कर फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू किया। जब फायर फाइटर्स ने मकान को सर्च किया तो उसमें पहली और दूसरी मंजिल पर एक-एक महिला बेसुध हालत में मिलीं। इसमें एक सतीश की बहन ममता (42) और दूसरी मां भरतो देवी (74) थीं। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ममता का शव मामूली रूप से झुलसा हुआ था। ऐसे में अनुमान है कि दोनों की मौत आग के धुएं में दम घुटने से हुई।

    सीएफओ ने बताया कि शुरूआती जांच से ऐसा लगता है कि टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। टेंट हाउस में गद्दे व अन्य सामान रखे थे। इससे आग तेजी से फैलती चली गई। ग्राउंड फ्लोर पर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में परिवार को आग की जानकारी तब हुई जब तपिश और लपटें पहली फ्लोर तक पहुंची। ऐसे में बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो चुका था।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा,जब उनकी और ऋतिक के बीच लड़ाई जारी थी ये दोनों एक्टर बीच में रेफरी का काम कर रहे थे…
    Next Article Free Asian Live Cam – InspectorCams!
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर अंतिम संस्कार में मृत शरीर के पैर छूकर क्यों किया जाता है प्रणाम जानिए रहस्य की ये बात…

    March 14, 2026

    अब चुनाव में बाजी मारेगी भाजपा ममता को मात देने का ये ‘मास्टरप्लान’ तैयार, केरलम में भी काम करेगी यही रणनीति…

    March 14, 2026

    गोलमाल 5’ में एस एक्टर की एंट्री कन्फर्म, वीडियो में अजय को Kiss करते दिखे…

    March 14, 2026

    प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर अंतिम संस्कार में मृत शरीर के पैर छूकर क्यों किया जाता है प्रणाम जानिए रहस्य की ये बात…
    • अब चुनाव में बाजी मारेगी भाजपा ममता को मात देने का ये ‘मास्टरप्लान’ तैयार, केरलम में भी काम करेगी यही रणनीति…
    • गोलमाल 5’ में एस एक्टर की एंट्री कन्फर्म, वीडियो में अजय को Kiss करते दिखे…
    • प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…
    • अब IndiGo ने मध्य पूर्व के लिए अपडेट किया उड़ानों का शेड्यूल, संचालित करेगी 252 साप्ताहिक उड़ानें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?