नई दिल्ली । दिल्ली की साकेत कोर्ट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं जहां हमलावरों ने दिन दहाड़े एक महिला पर फायरिंग करते हुए ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दीं. महिला इस हमले में बुरी तरह घायल हो गई है जिसे दिल्ली के ही एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोर्ट परिसर में हुई इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.
हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे जिसके बाद उन्होंने महिला पर गोलिया बरसानी शुरू कर दी थी.आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था. जानकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा महिला को चार गोलियां मारी गईं जो उसके पेट तथा अन्य हिस्सों में लगीं. मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ महिला को जीप में लेकर एम्स गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आरोपी की पहचान भी हो गई है जो एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है. कहा जा रहा है महिला और इस शख्स के बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था.