बेंगलुरु/कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। 224 सीटों से 2614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशन्स पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं।आम लोगों के अलावा सेलिब्रिटीज और नेता भी वोट डालने आने लगे हैं। अभिनेता प्रकाश राज ने शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल में पोलिंग स्टेशन में मतदान किया। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजयनगर में पोलिंग बूथ में वोट डाला।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने वोट डालने से पहले शिकारीपुर के हुच्चाराया स्वामी मंदिर और राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन किए।
Previous Articleखुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अपनाएं चाणक्य नीति की ये बातें….
Next Article आज दोपहर 12 बजे जारी होंगे 10वीं 12वीं के रिजल्ट…