कोरबा जिले के न्यायिक अधिकारियों कर्मचारियों की उत्कृष्ट पहल सुरेन्द्र पैकरा रीडर ग्रेड-2 प्रस्तुतकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा की पुत्री कु.गाम्या पैकरा विगत छ: वर्षो से मिर्गी/झटका जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित है जिनका कोरबा-बिलासपुर सहित कई बड़े हास्पिटलों में ईलाज कराया गया बावजूद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नही हुआ बल्कि आंखो की रोशनी लगातार कम होने लगी सुनने की क्षमता भी कम हो गई। जिससे बच्चों की हालत दिन-प्रतिदिन नाजुक गंभीर होती जा रही थी निरंतर ईलाज कराने आर्थिक स्थिति अत्यधिक दयनीय हो गई थी।

जिससे ईलाज कराने में परिवार को बहुत परेशानी हो रही थी। उक्त स्थिति की जानकारी न्यायिक कर्मचारी संघ को मिलने संघ पदाधिकारियों ने डी.एल. कटकवार जिला एवं सत्र न्यायाधीश को उक्त संबंध में अवगत कराया गया। तद्नुसार जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन न्यायिक अधिकारी कर्मचारी संघ के सामूहिक प्रयास से कु. गाम्या पैकरा के स्वास्थ्य लाभ हेतु अधिकाधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य राशि. 1,02,350/- प्राप्त हुई। डी.एल. कटकवार जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा,राजीव कुमार विशेष न्यायाधीश (एक्ट्रोसिटी एक्ट) दिनेश टेंगवार अध्यक्ष छ.ग. न्यायिक कर्मचारी संघ कोरबा द्वारा आनलाईन माध्यम राशि खाते में जमा किया गया संघ के इस सहयोग के लिए अभार व्यक्त किया।