कांकेर। जिले में सिदेसर गांव में आज सुबह एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद घर में रखे 2 गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया। हालांकि आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना थाना क्षेत्र के सिदेसर गांव की है।
जानकारी के अनुसार विमल जैन के घर तड़के सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी फट गए। जिसके बाद जोरदार धमाके के साथ आग की लपटें भी तेज हो गई। आग पूरे घर में फैल गई. घर से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।