*भोपाल:-* आज लोकसभा चुनावों का आगाज शुरू होने जा रहा है। पहले फेज के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। जिसमें मध्यप्रदेश की 6 सीट मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, जबलपुर और छत्तीसढ़ की 1 सीट बस्तर पर वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 6 बजे तक खत्म होगी। वहीं बस्तर संभाग में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ आज अरुणाचल प्रदेश 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होंगे और इसके साथ ही दोनों राज्यों की एक-एक लोकसभा सीट पर साथ में ही वोटिंग कराई जाएगी। वहीं चुनाव आयोग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं।लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज वोटिंग का दिन है। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोगन ने भी पूरी तैयारियां कर ली है।
