दुर्ग, 6 अप्रैल। भाजपा नेता दुर्गा अजय तिवारी ने बताया 41 वर्षों से जिन महापुरुषों के मार्गदर्शन में पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम स्वरुप आज भारतीय जनता पार्टी शिखर पर स्थापित है उसके लिए मैं समस्त महापुरुषों को नमन करता हूं जो अब हमारे बीच नहीं है,लेकिन उनके बताए हुए नीतिगत संख्या और उनके कार्य जो हमारा मार्गदर्शन करते आ रहे हैं।
ऐसे महापुरुषों को नमन करता हूं और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का स्वरूप प्रदान करने वाले समस्त कार्यकर्ता साथियों को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामना देते हुए गौरवान्वित होता हूं कि विश्व की सर्वोच्चतम बड़ी पार्टी का कार्य करता हूं।