Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लूज मोशन को ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय…….
    News

    लूज मोशन को ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय…….

    By Tv 36 HindustanAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दस्त की समस्या किसी को भी हो सकती है. जिसे लूज मोशन के नाम से भी जाना जाता है. पेट से जुड़ी इस समस्या के कारण व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस समस्या के कारण व्यक्ति को थकावट और कमजोरी के साथ ही पेट में दर्द और ऐंठन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.लूज मोशन होना कोई ज्यादा परेशानी की बात नहीं है लेकिन इस दौरान ध्यान न दिया जाए तो अस्पताल में एडमिट करने की नोबत भी आ सकती हैं.

    इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रसोई में मौजूद कई चीजें फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

    दहीदिल्ली में आयुर्वेद के डॉ.भारत भूषण के मुताबिक दही का सेवन दस्त की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है. दहीं का सेवन पाचन तंत्र के फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट की आंतों को हेल्दी रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.

    केलालूज मोशन की समस्या में केला खाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है. आप दही और केले को साथ में मिलाकर स्मूदी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. एक दिन में 2 से 3 इस स्मूदी या फिर केले का सेवन आप कर सकते हैं. केले में मौजूद पोटेशियम लूज मोशन के कारण शरीर से निकलने वाले फ्लूइड की भरपाई करने में मदद कर सकता है.

    अजवाइन का पानीदस्त को कंट्रोल करने में अजवाइन का पानी भी घरेलू नुस्खों में से एक है. इसके लिए आपको एक पैन में पानी और अजवाइन डालकर उबालें और ठंडा होने दें. अब छानने के बाद इसका सेवन करें. ये पाचन को बेहतर बनाने और दस्त से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

    नींबू पानीदस्त की समस्या से राहत पाने में नींबू पानी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए आप एक गिलास पानी लें और उसमें आधा नींबू का रस साथ ही नमक या चीनी डालकर पिएं, दिनभर में इसे दो या तीन बार पी सकते हैं. नींबू में मौजूद एसिडिटी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंत को आराम पहुंचाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. साथ ही इसे पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है.

    इलायचीदस्त में इलायची खाने की भी सलाह दी जाती है. इलायची में डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और पेट की जलन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

    जायफलजायफल पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है. वहीं दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए जायफल के चूर्ण में शहद मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है. इससे दस्त और गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.इन घरेलू चीजों का सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए. वहीं अगर दस्त की के कारण ज्यादा परेशानी हो रही है या फिर आपकी समस्या बढ़ गई है ,तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए

    Post Views: 1,605

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में आते हैं कई बदलाव, इस दौरान क्यों बढ़ता है वजन, जानिए…..
    Next Article “अगर बांग्लादेश में जल्द ही चुनाव नहीं हुए तो इससे अराजकता फैल सकती है”, बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे ने कहा……..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?