Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दीपावाली त्यौहार में मिठाई व खाद्य पदार्थ पर किया निरीक्षण….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दीपावाली त्यौहार में मिठाई व खाद्य पदार्थ पर किया निरीक्षण….

    By Tv 36 HindustanNovember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायपुर:-* कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं एस.डी.एम. कवर्धा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दीपावाली त्यौहार में जिले में अमानक मिठाई व खाद्य पदार्थ बिकने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार नेले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार साहू एवं अंकित गुप्ता ने कवर्धा, पांडातराई, पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा एवं कुंडा के मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। कवर्धा शहर के कल्पना रेस्टोरेंट का खोवा, श्रीधर जोधपुरी स्वीट्स से छेना टोस्ट, बिकानेर स्वीट्स से चमचम, बोड़ला के सतनाम स्टोर्स से बेसन, गुप्ता किराना से बेसन, सहसपुर लोहारा के पाटील किराना से कढ़ी पाउडर, सिया स्वीट्स, जयसवाल स्वीट्स, पंडरिया के जी राजस्थान स्वीट्स, न्यू जगदम्बा स्वीट्स, शिव होटल का नमूना लिया एवं निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मिठाई दुकान संचालकों को साफ सफाई बनाएं रखने, हैण्ड ग्लब एवं कैप पहनने, मिठाइयों के निर्माण एवं अवसान तिथि अंकित करने, त्यौहारी सीजन में शुध्द मिठाई का ही विक्रय करने निर्देशित किया गया। अखबार, पेपर को प्रिंट करने के लिए उपयोग की जाने वाली स्याही में हानिकारक रसायन एवं कई तरह के हानिकारक रंजक होते है, जो तेल के साथ मिल जाते है और खाने के जरिये हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते है जिससे हमारे शरीर में पाचन संबंधी विकार, टॉक्सिसिटी, विभिन्न कैंसर, महत्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना जैसे विभिन्न प्रकार की बीमारियों होने की संभावना रहती है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सामान्यजन एवं खाद्य कारसेबारकर्ताओं से अपील करता है कि खाने के स्टॉल से खाने-पीने की चीजें लेने-देने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज, पेपर का उपयोग ना करे और यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता ऐसा करता है तो उसको इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दे, उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताये और उसे ऐसा न करने की सलाह दे। खाद्य व्यपारियों को मानक स्तर के खाद्य सामाग्री विक्रय करने, साफ सफाई रखने, बिना अनुज्ञप्ति, पंजीयन व्यापार न करने हेतु निर्देशित किया गया कार्यावाही के दौरान अरविन्द कुमार पटेल नमूना सहायक, उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article80 प्लस वरिष्ठ नागरिक दिव्यांग मतदाताओं ने घर पर किया मतदान 92 वर्षीय वृद्धा फूलकुंवर ने घर में ही किया मतदान
    Next Article चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी,, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तहसील कार्यालय के कर्मचारी को कलेक्टर ने किया निलंबित…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…

    March 2, 2026

    2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…

    March 2, 2026

    प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…

    March 2, 2026

    अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…
    • 2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…
    • प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…
    • अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…
    • मुख्यमंत्री साय से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?