बेंगलुरु स्थित फूड और ग्रोसरी डिलीवरी ऐप स्विगी ने अपना रजिस्टर्ड नाम बदल दिया है। स्विगी इंस्टामार्ट ब्रॉन्ड के तहत ग्रोसरी डिस्ट्रीब्यूट करती है। स्विगी और जोमैटो एक ही कारोबारी रास्ते पर हैं। स्विगी इस साल अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। जोमैटो की लिस्टिंग से स्विगी को काफी कुछ समझने में मदद मिली है।
स्विगी ने अपना रजिस्टर्ड नाम बदल दिया हैशेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद नाम बदला हैस्विगी इस साल अपना आईपीओ लाने की तैयारी में
नई दिल्ली: बेंगलुरु स्थित फूड और ग्रोसरी डिलीवरी ऐप स्विगी (Swiggy) ने अपना रजिस्टर्ड नाम बदल दिया है। स्विगी का पंजीकृत नाम बंडल टेक्नोलॉजीज (Bundl Technologies Pvt Ltd ) से जिसे कंपनी ने शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद बदल दिया है। अब इसे बदलकर स्विगी प्राइवेट लिमिटेड (Swiggy Pvt Ltd) कर दिया गया है। बेंगलुरु स्थित कंपनी को इस महीने की शुरुआत में नाम परिवर्तन के लिए RoC से मंजूरी मिली थी।
दरअसल स्विगी अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। आईपीओ को इसी साल लाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका साइज करीब 100 करोड़ डॉलर का हो सकता है। स्विगी की प्रतिद्वंदी जोमैटो ने साल 2021 में स्टॉक मार्केट में एंट्री मारी थी। इसके बाद से ही स्विगी ने आईपीओ लाने की योजना बनाई है। जोमैटो की लिस्टिंग से स्विगी को काफी कुछ समझने में मदद मिली है।
