Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीतापुर विधानसभा दौरे के दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कहा – युद्धस्तर पर हो रहा धान खरीदी का कार्य, किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही…
    समाचार

    सीतापुर विधानसभा दौरे के दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कहा – युद्धस्तर पर हो रहा धान खरीदी का कार्य, किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही…

    By Tv 36 HindustanDecember 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अम्बिकापुर – राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। सीतापुर विधानसभा दौरे पर पहुँचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मैनपाट अंतर्गत राजापुर, खड़गाव धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया, मंत्री श्री भगत ने धान खरीदी को लेकर किसानों से बातचीत की, किसानों ने कहा किसी प्रकार की समस्या नही हो रही है, टोकन तुंहर द्वार के माध्यम से भी किसान टोकन ऑनलाइन लेकर अपने सुविधा अनुसार धान बेच पा रहे है। साथ ही खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ने के कारण किसी प्रकार की असुविधा की खबर सामने नही आई है।

    मंत्री श्री अमरजीत भगत ने बताया कि समर्थन मूल्य पर अब तक किसानों से लगभग 41 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिसके एवज में 10 लाख 76 हजार से अधिक किसानों को 8481 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है। धान बेचने में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए इस साल राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था के चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है। बड़ी संख्या में किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन करने लगे हैं। इसके साथ ही उपार्जन केन्द्रों द्वारा मैन्युअल रूप से किसानों को टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों की भांति जारी है।

    श्री भगत ने बताया बताया कि इस साल राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2594 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अब तक 30.50 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया है, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 22.36 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

    Post Views: 0

    Food Minister Amarjit Bhagat did a surprise inspection of the paddy procurement center during the Sitapur assembly tour Hindi news hindinews india said - the work of paddy procurement is being done on a war footing the farmers do not have any problem...
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकौन हिमाचल की सीएम कुर्सी पर विराजमान होगा,, फिलहाल हिमाचल में सीएम पद को लेकर तीन लोग रेस में हैं
    Next Article दीपिका की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही है,, फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?