अरमान रज़ा
अम्बिकापुर, 13 मार्च। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, प्रदेश संचालक संजय शर्मा व हरेंद्र सिह के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर जिला संचालक मनोज वर्मा, कंचनलता श्रीवास्तव सरगुजा ,अमित सिंह , विक्रम श्रीवास्तव, सविता सिंह दीपलता देशमुख, अमित सोनी, रणवीर सिंह चौहान, रमेश यागयिक, जवाहर खलखो, सुशील मिश्र, लखन राजवाड़े व राकेश पांडेय के साथ पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पश्चात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर फूलमाला से स्वागत व मिष्ठान्न खिलाकर मुंह मीठा कराकर इस ऐतिहासिक निर्णय पर आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान खाद्य मंत्री न भी सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दिया।
साथ ही कल दिनांक 13/3/22 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीशगढ़ शासन के मैनपाट आगमन पर संगठन द्वारा आभार सम्मान व धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु समय दिलाने का अनुरोध किया गया।