अरमान रज़ा
सरगुज़ा, 25 दिसंबर। खाद्यमंत्री श्री अमरजीत भगत अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सीतापुर पहुंचे। सीतापुर के एक स्थानीय कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 21 दिव्यांग लोगों को सहायक उपकरण वितरित किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव गांधी शिक्षा मिशन अंबिकापुर से प्राप्त दिव्यांग सहायक उपकरण सामग्री समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया।

इसके अतिरिक्त छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत दुर्घटना में मृत बालक स्व. सागर तिर्की (प्राथमिक विद्यालय मझपारा सूर) की माँ श्रीमती दुलारी को एक लाख रुपये का चेक खाद्यमंत्री के द्वारा प्रदान किया गया।
