मध्यप्रदेश:- जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई क्या है? अगर किसी से इस सवाल का जवाब पूछा जाए, तो उसका जवाब होगा-मौत. दुनिया में जितने भी लोग पैदा हुए हैं, उन्हें किसी न किसी दिन मरना जरूर है. हालांकि, एक बात जरूर है कि अगर कोई अपना खान-पान सही रखे और एक्सरसाइज करता रहे, तो वह दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा दिनों तक जिंदा रह सकता है. दुनियाभर में पिछले कुछ दशकों में लोगों के जीवन जीने की अवधि या कहें जीवन प्रत्याशा बढ़ी है।
दरअसल, सिंगापुर बायोटेक कंपनी गेरो और न्यूयॉर्क में रोसवेल पार्क कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के रिसर्चर्स ने इंसानी शरीर की सहन करने की क्षमता और शरीर को होने वाले नुकसान से उबरने की क्षमता की स्टडी की है. रिसर्चर्स के इस ग्रुप ने पता लगाया है कि इंसान सैद्धांतिक तौर पर 150 सालों तक जिंदा रह सकता है. उन्होंने इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हजारों वॉलंटियर्स के मेडिकल डाटा का इस्तेमाल किया है।
