Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस इमोशनल वजह से सोनम कपूर ने संभाल कर रखा है 35 साल पुरानी साड़ी……
    News

    इस इमोशनल वजह से सोनम कपूर ने संभाल कर रखा है 35 साल पुरानी साड़ी……

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को लेकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि फैशन के प्रति उनकी दीवानगी एकदम एक अलग लेवल की है। ऐसा इसलिए फैशन वर्ल्ड में जो भी ट्रेंड चल रहा होता है, उसकी पूरी जानकारी सोनम को होती है। उन्होंने न केवल अपने लुक्स और स्टाइल से एक अलग पहचान बनाई है बल्कि इंटरनैशनल ब्रैंड्स-लेबल्स और इंडियन डिजाइनर्स को भी आम लोगों के बीच खूब पॉपुलर बनाया है। हां, वो बात अलग है कि जिस ऑउटफिट के साथ उन्हें सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट करते देखा जाता है, वो साड़ी ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनम उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो ज्यादातर मौकों पर साड़ी पहने देखी जाती हैं।

    लेकिन इनके मोस्टली साड़ी लुक्स में कोई ना कोई ट्विस्ट जरूर ऐड होता है। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि कुछ ऐसा ही नजारा हमें तब देखने को मिला, जब सोनम हाल ही में अपनी करीबी दोस्त और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अपेक्षा मेकर और आकाश अवचाट की शादी के रिसेप्शन में पहुंची। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जोकि एक झटके में लाइमलाइट में आ गई। यह साड़ी इतनी ज्यादा खूबसूरत थी कि हर कोई इसका लेबल ढूढ़ने में लग गया। लेकिन जब सोनम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस ऑउटफिट के बारे में सब कुछ बताया, तो हर कोई हैरान रह गया। (

    यूं ही नहीं सोनम कपूर के दिल के करीब है ये 35 साल पुरानी साड़ी, जुड़ी है इससे ऐसी याद जो आंखों में ला देगी आंसू

    साड़ी में ऐसा क्या था खास?दोस्त की शादी अटेंड करने के लिए सोनम कपूर ने जो साड़ी पहनी थी, वो गुजराती स्टाइल की साड़ी थी, जिसे घरचोला कहा जाता है। घरचोला दो शब्दों ‘घर’ और ‘चोल’ यानी टोपी और वस्त्र से मिलकर बना है, जिसका मतलब घरेलू परिधान या घर में पहनी जाने वाली पोशाक से है।हालांकि, यहां ‘घर’ का तात्पर्य दुल्हन के नए घर यानी उसके पति के घर से है। इस साड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल पारंपरिक रूप से गुजराती महिलाओं में ओढ़नी के रूप में उपयोग किया जाता है। दरअसल, तीसरे फेरे के बाद सास द्वारा दुल्हन को घरचोला उपहार में दिया जाता है, जोकि बताता है कि उसका नए परिवार में स्वागत है। यह साड़ी सोनम की दादी ने उनकी मां को दी थी, जोकि उनके दिल के बहुत करीब है।

    35 साल पुरानी थी साड़ी35 साल पुरानी थी साड़ीसोनम कपूर ने अपने लिए जो साड़ी चुनी थी, वो उन्होंने अपनी मां सुनीता कपूर से उधार ली थी। यह साड़ी 35 साल पुरानी थी, जिसकी चमक आज भी ज्यों की त्यों थी। साड़ी में ओवरऑल छापे का काम किया गया था, जिसमें हरे और सफेद रंग में बुना हुआ पैटर्न था और चेक में सोने की जरी का काम था।साड़ी को बनाने में मिक्स्ड कपड़े का इस्तेमाल किया गया था, जोकि लाइटवेट होने के साथ-साथ इजी तो वेअर भी था।

    वहीं साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए सोनम ने इसकी स्टाइलिंग सीधे पल्लू में की थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग का पफी स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना था।यूं दिया फाइनल टचयूं दिया फाइनल टचइस खूबसूरत अटायर के साथ सोनम ने पारंपरिक कुंदन से बने गहने पहने थे, जिसमें स्टेटमेंट चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग की इयरिंग्स शामिल थीं। वहीं उन्होंने माथे पर मांग टीका भी लगाया था, जिसके साथ हाथों में चूड़ियां भी पहनी थीं।इस हसीना ने अपनी स्टनिंग अपीरियंस को फ्लॉलेस मेकअप के साथ कम्पलीट किया था, जिसके साथ बालों को हाफ क्लच करते हुए खुला छोड़ा था।

    एक्ट्रेस ने बालों में गजरा भी लगाया था, जोकि देखने में काफी ज्यादा अच्छा लग रहा था।यही नहीं, सोनम को जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने तैयार किया था।

    Post Views: 0

    For this emotional reason Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएलआईसी ने नई स्कीम लॉन्च की इंडेक्स -प्लस, जानिए इसके फायदे और नुकसान……
    Next Article 6 IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…

    March 28, 2026

    कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…

    March 28, 2026

    अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…

    March 28, 2026

    अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…
    • कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…
    • अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?