
जीपीएम पुलिस विवेचना अधिकारियों को वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करने विवेचनात्मक त्रुटि में सुधार करने विवेचना में सम्मिलित सभी विभागों के आपसी समन्वय परस्पर सहयोग वैज्ञानिक विधियों की जानकारी के उद्देश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष गौरेला में पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक यू ० उदय किरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एसडीओपी अशोक वड़ेगांवकर डी एस पी आई तिर्की के दिशा निर्देश विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक अधिकारी, जिला अभियोजन अधिकारी जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सभी थाना चौकी के प्रभारी विवेचको की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया जिसमे मुख्य रूप से विवेचना में होने वाली त्रुटियों तथा वैज्ञानिक पद्धति से साक्ष्य संकलन मुलाहिजा के बारे में सूक्ष्मता से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई होने वाले व्यवहारिक दिक्कतों निदान के संबंध में चर्चा की गई उक्त कार्य शाला में विशेष रूप से विज्ञान प्रयोगशाला बिलासपुर वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रवीण सोनी,विज्ञान प्रयोग शाला रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ संदीप वैष्णव,फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट विद्या जौहर,सहायक लोक अभियोजन अधिकारी आशुतोष श्रीवास संजीव राय,शासकीय अधिवक्ता पंकज नगाइच,डॉ अभिमन्यु सिंह डॉक्टर,शांति राय,जहीर खान,बी एम ओ मरवाही हर्षवर्धन जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी समस्त विवेचक उक्त कार्यशाला में शामिल हुए।
