मनेन्द्रगढ़, 23 मार्च। मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र के केराबहरा वीट में पेड़ों की अवैध कटाई जोरों पर है। केल्हारी के दूरस्थ वन क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। शासन और प्रशासन जंगलों के संरक्षण संवर्धन तथा वनों की सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर रही है किंतु पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में वन विभाग पूरी तरह असफल है।

केल्हारी वन परिक्षेत्र कछोड के केराबहरा वीट में से लगे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। आगे जंगल के अंदर में तक बड़ी संख्या में पेड़ों की अवैध कटाई की गई है। इनके ठूंठ अभी भी मौजूद हैं। मामले में वन विभाग अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। केल्हारी क्षेत्र में लकड़ी तस्कर सक्रिय है जो जंगल में घुसकर रातों रात पेड़ों को काटकर वनों को खत्म करने में लगे हैं। यदि यही हाल रहा तो सागौन का वन जल्द ही खत्म हो जाएगा।