भानुप्रतापपुर। वन मंडला अधिकारी ससिगानंदन के ने बताया पश्चिम वनमण्डल भानुप्रतापपुर के अंतर्गत कार्य आयोजना अनुसार कुल 11 बांस कूप है । जिसमें विगत 04 वर्षो तक विदोहन कार्य नही हुआ था । इस वर्ष 11 बांस कूपों में से 07 बांस कूपों में विदोहन कार्य प्रारंभ किया गया । बांस कूप से बांस का परिवहन पूर्व वनमण्डल के कराठी बांसागार डिपो एवं बांसागार डिपों बान्दे में किया जा रहा है । बांस कटाई के कार्य में वनमण्डल अंतर्गत वर्ष 2021-22 सी सीरीज में कुल लगभग 2108 नो टन का का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित था । जिसमें से कुल 1490 नो . टन का परिवहन डिपो में किया जा चुका है । जिसमें 811 ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ । जिससे उन्हें 3850588.00 रू राशि का भुगतान किया जा चुका है । बांस कूपों के विदोहित किये गये बांसो का डिपो में परिवहन शासकीय वाहन एवं ठेकेदारों के नीजी वाहनो से किया जाता है । परिवहन उपरांत डिपो में बांस का साईज के आधार पर छटाई कर औद्योगिक / व्यापारिक बांसों का पृथक – पृथक थप्पी का कार्य स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया जाता है । जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त होता है । डिपों में प्राप्त बांसो को ग्रामीणों के मांग अनुसार निस्तार सीजन में स्थानीय निस्तार डिपो के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है एवं शेष बांसो को निलाम के माध्यम से विक्रय किया जाता है ।