मध्यप्रदेश:- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज विधायक पद की शपथ ली. छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ के साथ ही पूर्व मंत्री सचिन यादव और सोहन वाल्मीकि ने भी विधानसभा पहुंचकर शपथ ग्रहण की. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बकमलनाथ ने अपने आगे के राजनीतिक करियर को लेकर भी खुलासा किया. वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद ने पार्टी की हार का ठीकरा कमलनाथ के ऊपर फोड़ते हुए 64 सीटों पर अलग ताकत बनाने का ऐलान किया.
कमलनाथ ने बनवाई भाजपा सरकार
कांग्रेस के पूर्व सांसद और आलोट से निर्दलीय चुनाव लडे़ प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस पार्टी की हार का ठीकरा पूर्व सीएम कमलनाथ पर फोड़ा. इसके साथ ही गुड्डू ने अन्य नेताओं के साथ मिलकर मालवा-निमाड़ में भाजपा को चुनौती देने के लिए अलग ताकत बनाने का ऐलान कर दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जीतने वाले को टिकट न देकर कमलनाथ ने अपरोक्ष रूप से भाजपा की सरकार को बनवा दी.
दिल्ली नहीं जाएंगे कमलनाथ
लंबे समय के बाद कमलनाथ एक्शन मोड में नजर आए. अपने आगे के राजनीतिक करियर पर जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि वे दिल्ली नहीं जाएंगे, उन्होंने कहा कि वे मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहेंगे. न्याय यात्रा निकालने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि ये फैसला करेंगे. मैं यहां व्यस्त हूं. India की जो चर्चा चल रही है, मैं उसमें शामिल नहीं हूं. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन का एक भविष्य है.
