
कर्णाटक
बीजेपी के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण संगप्पा सावदी कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में भाजपा से किनारा किया था। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस बात का दावा किया है। इस बीच खबर है कि कर्नाटक के पूर्व एमएलसी और कांग्रेस नेता रघु आचार ने जनता दल का दामन थाम लिया है। उन्होंने एचडी कुमारस्वामी की मौजूदगी में जेडीएस से हाथ मिलाया। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण संगप्पा बेलगाम से बेंगलुरु पहुंचे। उनके लिए एक विमान बुक किया गया था। यह बुकिंग कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर की गई थी।
#KarnatakaAssemblyElections2023 | बीजेपी के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। pic.twitter.com/amxRXV8rZK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2023
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के साथ बैठक पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मेरी लक्ष्मण सावदी के साथ बहुत लंबी बैठक हुई। वह BJP से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में आ गए हैं। कोई शर्त नहीं है, वह बहुत वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें लगता है कि उन्हें BJP में अपमानित किया गया है और ऐसे नेता को कांग्रेस पार्टी में लेना हमारा कर्तव्य है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि सावदी ने एक ही शर्त रखी है कि उनके साथ उचित व्यवहार हो