पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर एशिया कप, वर्ल्ड कप के लिए अब भारत की टीम चुनेंगे. वो टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बन गए हैं. मंगलवार को बीसीसीआई ने इसका ऐलान किया. सुलक्षणा नाइक,अशोक मल्होत्रा और जतिन पारानिपे की 3 सदस्यीय CAC समिति ने इंटरव्यू लिया था और फिर अगरकर के नाम की सिफारिश की थी.
अब बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दी. वो चेतन शर्मा की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. दरअसल कुछ समय पहले चेतन शर्मा एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद विवादों में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था.सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्डपूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने देश के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 मैच खेले. वो 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे
. वनडे में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है. साल 2000 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी थी. इतना ही नहीं वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी लंबे समय तक उनके नाम ही था.
उन्होंने 23 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की थी.दिल्ली कैपिटल्स के कोच भी रहे अगरकरक्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो मुंबई की सीनियर टीम के चीफ सेलेक्टर बने. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे. वो असिस्टेंट गेंदबाजी कोच थे. बीते दिनों ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.