त्रिलोचन चक्रवर्ती
चिरिमिरी, 25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर जिले के विभिन्न स्थान पर जन्म दिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया। चिरिमिरी मंडल के भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें स्मरण किया एवं उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। अटल जी अपने जीवन काल में कभी भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहे। उनका मानना था कि देश से बड़ा व्यक्ति नहीं होता। देश हित में अपने प्राणों की आहुति देने पड़े तो भी हमें पीछे नहीं रहना चाहिए।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल एवं मंडल के अध्यक्ष रघुनन्दन यादव एवं भाजपा के अनेको पदाधिकारी गण बड़ी बजार स्वास्थ्य केंद्र में जा कर मरीजों में फल वितरण किया गया।
इस मौके पर प्रदीप सालूजा, पुरन जसवाल, अभय जयसवाल, अनीश यादव, शभा शंकर जी, मन्दीप गिरी, तहसीलदार यादव,जगेस्वर रावत, पतिराज सिंह,बबलु डे, संजय जैन, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, दिपन्कर महन्ता, सुनीता सिंह, रानी गुप्ता, रेखा महन्ता, गंगा, एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेको पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।