Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पेटीएम पेमेंट्स बैंक के फाउंडर ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, कौन बनेगा पेटीएम का नया चेयरमैन….
    News

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक के फाउंडर ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, कौन बनेगा पेटीएम का नया चेयरमैन….

    By Tv 36 HindustanFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दियापेटीएम पेमेंट्स बैंक ने अपने निदेशक मंडल का दोबारा गठन किया हैअब नवगठित बोर्ड ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक के आगे के फैसले लेगा

    नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के एक्शन के करीब एक महीने बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank ) के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के नॉमिनी डायरेक्टर भावेश गुप्ता ने भी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। विजय शेखर शर्मा का जाना बैंकिंग सेक्टर में एक फिनटेक उद्यमी के रूप में उनके सात साल के कार्यकाल का अंत है।

    हालांकि, वह पेटीएम ब्रांड और ऐप वन97 कम्युनिकेशंस का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। पेटीएम पेमेंट्स बैंक 2017 में स्थापित किया गया था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) ने अपने निदेशक मंडल का दोबारा गठन किया है। पीपीबीएल के भविष्‍य का कारोबार नया गठित बोर्ड ही देखेगा।

     इन्हें किया गया शामिलपेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर की नियुक्ति के साथ अपने निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल को नवगठित बोर्ड में शामिल किया गया है। वे हाल ही में बैंक में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए हैं।शेष बोर्ड में पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व ईडी अरविंद कुमार जैन शामिल हैं, जो एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य करते हैं।

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला हैं।Paytm पर फिर टूटे निवेशक, लगा अपर सर्किट, जानिए कहां तक जा सकती है कीमतजल्द होगी नए अध्यक्ष की नियुक्तिपेटीएम का नया चेयरमैन अभी घोषित नहीं हुआ है। अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक जल्द ही एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा। अभी विजय शेखर शर्मा के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि वन97 कम्युनिकेशंस के पास शेष शेयर हैं।

    गोल्डमैन सैस की एक रिपोर्ट के बाद सोमवार को पेटीएम के शेयरों में 5 फीसदी का उछाल देखा गया था। बैंकिंग के 39 वर्षों के अनुभव वाले नए बोर्ड सदस्य अशोक कुमार गर्ग ने पहले न्यूयॉर्क में बैंक ऑफ बड़ौदा के अमेरिकी संचालन का नेतृत्व किया था। वह युगांडा में बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी थे।

    Post Views: 0

    Founder of Paytm Payments Bank resigns from the post of Chairman Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफूड डिलीवरी एप स्विगी ने बदला अपना नाम, अब जाना जाएगा इस नाम से…..
    Next Article केनरा बैंक पर लाखों का तो एसबीआई पर लगा करोड़ों का जुर्माना……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?