मुरैना, 21 नवंबर। मध्यप्रदेश के मुरैना के बाल संप्रेक्षण ग्रह से चार अपचारी बालक प्रहरी को चकमा देकर भागने में सफल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भिंड जिले के निवासी इन चार अपचारी बालकों में से तीन पर हत्या के प्रयास और एक पर चोरी के मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार कल शाम ये चारों अपचारी बालक संप्रेक्षण ग्रह के मुख्यद्वार से पुलिस के प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार कल देर रात तक सुधार गृह के कर्मचारी अपने स्तर पर उन्हें तलाशते रहे, लेकिन जब वे नहीं मिले, तब मुरैना कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गयी है।